रजत विहार सोसायटी में महिलाओं ने किया आंवला नवमी पर पूजन का आयोजन

यह कार्यक्रम आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुखदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया

रजत विहार सोसायटी में महिलाओं ने किया आंवला नवमी पर पूजन का आयोजन

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 62 स्थित रजत विहार सोसायटी में आंवला नवमी के पावन मौके पर पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुखदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुखदेव शर्मा ने बताया कि आधुनिकता और हाईटेक जीवनशैली के लिए पहचाने जाने वाले नोएडा शहर में आज भी भारतीय संस्कृति, सभ्यता और पारंपरिक रीति-रिवाजों की सुंदर झलक देखने को मिलती है। पिछले कई दिनों से कार्तिक स्नान कर रही महिलाएं रोजाना सुबह लगभग 4 बजे उठकर मंदिर परिसर में स्थित आंवले के पेड़ के नीचे एकत्रित होती हैं। यहां महिलाएं कार्तिक मास की कथा सुनती हैं और भजन-कीर्तन के अलावा पूजा-अर्चना भी करती हैं। आंवला नवमी के मौके पर सभी महिलाओं ने अपने-अपने घरों से पारंपरिक भोजना बनाकर लाया गया। मंदिर में भगवान को भोग लगाने और भजन-कीर्तन करने के बाद सभी महिलाएं आंवले के पेड़ के नीचे एक साथ बैंठी। इसके बाद परिवार की तरह सामूहिक रूप से भोजन का प्रसाद भी ग्रहण किया। इस मौके पर अंजना शर्मा, नीता शर्मा, कंचन राजपूत, नीतू झा, नीलम चौहान, चंपा देवी, गीतु सिंह और विमला नेगी समेत कई लोग मौजूद रहे।