छात्र आंदोलन को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर हाई अलर्ट, ईपीई पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन जांच

दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर बागपत पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। आंदोलन के उग्र होने की आशंका के चलते दिल्ली से सटे क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खेकड़ा तहसील के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) पर दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर

पुलिस ने सुबह से ही दिल्ली जाने वाले मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी। ईपीई पर छोटे वाहनों से लेकर बड़े वाहनों तक को रोककर जांच की गई। बसों को भी रोककर यात्रियों के पहचान पत्रों का सत्यापन किया गया। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई है। सुरक्षा जांच के चलते दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को कई स्थानों पर पुलिस की जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में चल रहे आंदोलन को देखते हुए एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। सीमावर्ती मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को अलर्ट रखा गया है।