शहर में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण, 5 साल के बच्चे ने विधायक और सीईओ को लिखा पत्र
बच्चे ने विधायक और सीईओ से की मांग, खिलौना नहीं, साफ हवा चाहिए
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 132 स्थित गांव रोहिल्लापुर में पांच वर्षीय मास्टर रूद्र प्रताप सिंह तोमर ने शहर में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और खराब होते पर्यावरण को लेकर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश और विधायक पंकज सिंह को एक पत्र भेजा है। इस पत्र के माध्यम से नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश और विधायक पंकज सिंह से शहर की हवा स्वच्छ और साफ वातावरण बनाने की मांग की है।

पांच वर्षीय मास्टर रूद्र प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि पत्र के माध्यम से उन्होंने विधायक पंकज सिंह और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश से मांग की है कि उन्हें कोई खिलौना और सुविधा नहीं चाहिए। बल्कि, वह चाहते हैं कि जब वह बड़े हो तो उन्हें स्वच्छ और साफ हवा में सांस ले सकें। सर्दी आने से पहले ही प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने की अपील भी की है। शहर में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और जहरीली हवा का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर ही पड़ता है। वह नहीं चाहते हैं कि शहर के सैकड़ों बच्चों में प्रदूषण के चलते सांस लेने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत हो सके।