दीपक शर्मा बने धार्मिक रामलीला कमेटी के प्रधान
खेकड़ा कस्बे में आजादी से पूर्व से चली आ रही रामलीला मंचन की ऐतिहासिक परंपरा को इस वर्ष भी जारी रखने की तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार को गौशाला स्थित नवग्रह शनिदेव मंदिर में धार्मिक रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन करते हुए दीपक शर्मा को प्रधान चुना गया।
दीपक शर्मा बने धार्मिक रामलीला कमेटी के प्रधान
- नौ अक्टूबर से शुरू होगा रामलीला मंचन, कलाकारों की रिहर्सल शुरू
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में आजादी से पूर्व से चली आ रही रामलीला मंचन की ऐतिहासिक परंपरा को इस वर्ष भी जारी रखने की तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार को गौशाला स्थित नवग्रह शनिदेव मंदिर में धार्मिक रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन करते हुए दीपक शर्मा को प्रधान चुना गया।
बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि मोबाइल और सामाजिक माध्यमों के बढ़ते प्रभाव के बावजूद कस्बे की वर्षों पुरानी रामलीला परंपरा को जीवंत रखना सभी की जिम्मेदारी है। निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामलीला का मंचन नौ अक्टूबर से गांधी प्याऊ स्थल पर शुरू कराया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रामलीला में भगवान श्रीराम की विभिन्न लीलाओं का मंचन करने वाले कलाकारों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके लिए शनिदेव मंदिर में कलाकारों की रिहर्सल प्रारंभ कर दी गई है। कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि मंचन को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए तैयारियों को समय से पूरा किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता चौधरी नरेश शर्मा ने की, जबकि संचालन आदेश धामा ने किया। इस दौरान बंटी धामा, तरुण गुप्ता, सन्नी गुप्ता, मोनू धामा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।