चार नलकूपों के ताले तोड़कर बिजली का सामान चोरी

खेकड़ा क्षेत्र में नलकूपों पर चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मुबारिकपुर गांव के जंगल में चोरों ने एक ही रात में चार किसानों के नलकूपों को निशाना बनाकर बिजली का सामान चोरी कर लिया। सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को नलकूपों के ताले टूटे और सामान गायब मिला तो उनमें रोष फैल गया। किसानों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने के साथ नलकूपों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

चार नलकूपों के ताले तोड़कर बिजली का सामान चोरी

चार नलकूपों के ताले तोड़कर बिजली का सामान चोरी
- मुबारिकपुर के जंगल में रातभर सक्रिय रहे चोर, किसानों में रोष
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र में नलकूपों पर चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मुबारिकपुर गांव के जंगल में चोरों ने एक ही रात में चार किसानों के नलकूपों को निशाना बनाकर बिजली का सामान चोरी कर लिया। सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को नलकूपों के ताले टूटे और सामान गायब मिला तो उनमें रोष फैल गया। किसानों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने के साथ नलकूपों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
मुबारिकपुर निवासी किसान धर्मपाल, नरेश, चंद्रपाल और घनश्याम के नलकूप जंगल में स्थित हैं। बताया गया कि रात के समय चोर नलकूपों पर पहुंचे और ताले तोड़कर अंदर घुस गए। चोर कटआउट, केबल, झटका मशीन, बैटरी समेत बिजली का अन्य सामान समेटकर फरार हो गए। सुबह किसान खेतों पर पहुंचे तो चारों नलकूपों के ताले टूटे पड़े मिले। अंदर सामान बिखरा था और बिजली का जरूरी सामान गायब था। चोरी की जानकारी मिलते ही किसानों में आक्रोश फैल गया। किसानों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए चोरों का सुराग लगाकर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही रात के समय जंगल क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।