बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का करें कार्यःअग्रवाल
भाजपा ने किया जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज में भाजपा ने किया जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। यह कार्यक्रम भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा और महामंत्री वीरेंद्र भाटी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चल सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा उनकी विचारधारा को साकार करने का काम कर रही है। इसी के चलते जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने का काम कर देश को अखण्ड भारत बनाने का काम किया गया। आज देश की सरकार कई राष्ट्रहित के कार्य कर रही है। संगठन को अधिक से अधिक सशक्त बनाने के लिए भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को जुटना होगा। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत माना जाता है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाजड के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करना होगा। इस मौके पर गीता पंडित, सतेंद्र नागर, अरुण प्रधान, पवन बंसल, वीरेंद्र भाटी, धर्मेंद्र भाटी, कर्मवीर आर्य, अश्वनी गोयल, विजय गौतम, अशोक शर्मा, राजेश प्रधान, ज्योति सिंह, गायत्री तिवारी, अर्पित तिवारी और महेंद्र नागर समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।