होटल पर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बड़ागांव के एक होटल पर बसी गांव निवासी व्यक्ति के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ढिकोली गांव के रहने वाले हैं। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।

होटल पर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

होटल पर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
- वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, ढिकोली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बड़ागांव के एक होटल पर बसी गांव निवासी व्यक्ति के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ढिकोली गांव के रहने वाले हैं। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
बड़ागांव क्षेत्र के एक होटल पर कुछ युवकों द्वारा बसी गांव निवासी व्यक्ति के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में कई युवक व्यक्ति के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी। पीड़ित ने भी घटना की सूचना पुलिस को दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल युवकों की पहचान की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मारपीट के मामले में ढिकोली गांव निवासी शिवम और विकास को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।