उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने कोरोना काल में शहीद पत्रकारों को दी श्रद्धांजलि
कोरोना काल में शहीद हुए पत्रकारों को दीश्रद्धांजलि
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 72 स्थित स्मृति वन में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कोरोना काल में शहीद हुए पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह श्रद्धांजलि उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन के नेतृत्व में दी गई।

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि कोरोना महामारी के कठिन दौर में अपनी जान की परवाह किए बिना जन-जन तक सच्ची और जरूरी सूचनाएं पहुंचाने वाले पत्रकारों ने अदम्य साहस का परिचय दिया। कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले उन शहीद पत्रकारों को उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की तरफ से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका समर्पण, साहस और पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता सदैव समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।