बजरंग रामलीला संचालिका समिति ने निकाली भव्य शोभा यात्रा

सेक्टर के विभिन्न स्थानों से होकर निकली भव्य शोभा यात्रा

बजरंग रामलीला संचालिका समिति ने निकाली भव्य शोभा यात्रा

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 12 स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय में श्री बजरंग रामलीला संचालिका ट्रस्ट द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर झूमते हुए नजर आए। इस शोभा यात्रा पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और रावण समेत विभिन्न प्रकार की झांकियां निकाली गई। समिति के वरिष्ठ मुख्य संरक्षक राधा कृष्ण गर्ग, मुख्य संरक्षक शिव लाल सिंह, वरिष्ठ संरक्षक सुभाष चंद्र गोगना, नोफा के महासचिव सुरोजित दास गुप्ता, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, ललित अवाना, पुरूषोत्तम नागर, दयाशंकर पाण्डेय, एवरग्रीन आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष और भाजपा नेता पुनीत शुक्ला, डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह, डीडीआरडब्ल्यूए के महासचिव संजीव कुमार, पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एहसान खान, वरिष्ठ समाजसेवी विक्रम सेठी, वरिष्ठ समाजसेवी मनोज बृजवास और कांग्रेस नेता राहुल पांडेय समेत कई गण मान्य व्यक्तियों द्वारा झांकियों में विराजमान सभी पात्रों का भव्य स्वागत किया गया।

शोभा यात्रा सेक्टर 12 के आदर्श प्राथमिक विद्यालय के रामलीला मैदान से निकाली गई। इसके बाद सेक्टर 12, सेक्टर 11, स्वामी फर्नीचर, सेक्टर 8, 9, बांस बल्ली, सेक्टर 19 टेलीफोन एक्सचेंज, सेक्टर 21, सेक्टर 10 की लाल बत्ती और चौड़ा मोड़ से होते हुए सेक्टर 12 के आदर्श प्राथमिक विद्यालय के रामलीला मैदान पर जाकर समाप्त हुई। सेक्टर 12 स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय में आयोजित होने वाली बजरंग रामलीला संचालिका ट्रस्ट का शहर के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।

स्थानीय कलाकारों द्वारा निभाई जाएगी रामलीला में मुख्य भूमिका 

बजरंग रामलीला संचालिका ट्रस्ट के निर्देशक अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि सेक्टर 12 स्थित बजरंग रामलीला संचालिका ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह शोभा यात्रा पिछले कई वर्षों से निकाली जा रही है। हर साल इस शोभा यात्रा का लोग बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। रास्ते में शहर के विभिन्न सामाजिक व्यक्तियों, संस्थाओं और नेताओं द्वारा शोभा यात्रा का भव्य स्वागत भी किया गया। बजरंग रामलीला संचालिका समिति में स्थानीय कलाकारों द्वारा मुख्य भूमिका निभाई जाती है। इस बार रामलीला का मंचन आगामी 11 से 21 अक्तूबर तक किया जाएगा। 20 अक्तूबर को श्री बजरंग रामलीला संचालिका ट्रस्ट द्वारा खुले मंच में रामलीला का मंचन किया जाएगा। श्री बजरंग रामलीला संचालिका समिति की हमेशा विशेषता दशहरा पर्व ही रही है। श्री बजरंग रामलीला संचालिका समिति द्वारा जो दशहरा पर्व का मंचन किया जाता है। ऐसा मंचन दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसी भी रामलीला में नहीं किया जाता है। श्री बजरंग रामलीला संचालिका ट्रस्ट द्वारा 21 अक्तूबर को भगवान श्री राम और मां सीता के राजतिलक के साथ इस वर्ष की रामलीला का समापन किया जाएगा।

इस मौके पर श्री बजरंग रामलीला संचालिका समिति के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, महासचिव अनुराग गोविल, कोषाध्यक्ष कमलाकर त्रिपाठी, निर्देशक अशोक कुमार पाण्डेय, इंद्रदेव यादव, निखिल द्विवेदी, नितिन पाण्डेय, विनय जोशी, सुनील सिन्हा, मनोज तिवारी, गुरुदयाल विज, कुमार शांतनु संदल, बंधु त्रिपाठी, सुरेश मीणा, मुकेश विज, कैप्टन पीएस रावत और पद्माकर त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।