नोएडा प्राधिकरण ने की जनगणना को लेकर फोनरवा के साथ बैठक

स्व-गणना के प्रति नोएडा के निवासियों को जागरूक करने का आह्वानःकेके जैन

नोएडा प्राधिकरण ने की जनगणना को लेकर फोनरवा के साथ बैठक

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 52 स्थित फोनरवा कार्यालय पर आरडब्ल्यूए और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। यह बैठक फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक में नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी और जनसंख्या गणना के प्रभारी इंदु प्रकाश भी मौजूद रहे। इस बैठक के दौरान भारत की जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना अभियान को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने पर चर्चा की गई।  

नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी और जनसंख्या गणना के प्रभारी इंदु प्रकाश ने बताया कि भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या गणना के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर तक निर्धारित है। इस प्रक्रिया के माध्यम से आम लोग स्वयं अपने परिवार और आवास से संबंधित निर्धारित जानकारी ऑन लाइन दर्ज करवा सकते हैं। सभी अपने-अपने सेक्टरों और आवासीय सोसायटियों में इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए। जिससे लोग स्व-गणना की प्रक्रिया के लिए जागरूक हो सके। जनगणना के आंकड़ों की शुद्धता और व्यापकता देश की भविष्य की विकास योजनाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

प्रत्येक नागरिक की राष्ट्रीय जिम्मेदारी है जनगणनाःकेके जैन

फोनरवा महासचिव केके जैन ने कहा कि जनगणना केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं है। बल्कि, प्रत्येक नागरिक की राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। जनगणना से प्राप्त आंकड़ें सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल, परिवहन और स्वच्छता समेत कई बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए प्रभावी योजनाएं बनाने में सहायता प्रदान करते हैं। इस मौके पर फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव केके जैन, कोषाध्यक्ष पवन यादव, लाटसाहब लोहिया एडवोकेट, संजय चौहान, अशोक शर्मा, विनोद शर्मा, अनीता, भूषण शर्मा, राजीव चौधरी, दिनेश भाटी और राजीव रंजन समेत कई लोग मौजूद रहे।