गौशाला में हुआ गोपाष्टमी पर्व का आयोजन

श्रीजी गौ सदन के अध्यक्ष सीए मनोज बंसल के नेतृत्व में आयोजित किया गया

गौशाला में हुआ गोपाष्टमी पर्व का आयोजन

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 94 स्थित श्रीजी गौ सदन में गोपाष्टमी का पर्व काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम श्रीजी गौ सदन के अध्यक्ष सीए मनोज बंसल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्वामी दीपांकर महाराज, गीता आश्रम दिल्ली की मां गीतेश्वरी, भारत सरकार के पूर्व सचिव आईएएस जेके दादू, कृषि अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, पूर्व विधायक विमला बाथ, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान गौमाता का विधिवत पूजन भी किया गया। वहीं, कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद द्वारा निर्मित गौ-शिशु आश्रय गृह और बाल शिक्षा कक्ष के अलावा हवन स्थल के सौंदर्यीकरण का भी लोकार्पण किया गया।

भारत विकास परिषद के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि भारत विकास परिषद सेवा, संस्कार, समर्पण और संगठन के मूल मंत्र के साथ समाजहित के कार्यों में लगातार सक्रिय रहता है। गौसेवा और गोवंश संरक्षण भारत विकास परिषद की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इस मौके पर श्रीजी गौसदन के अध्यक्ष सीए मनोज बंसल, सीए राकेश अग्रवाल, सीए महेश बाबू गुप्ता, संदीप अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, अल्पेश गर्ग, राजीव अग्रवाल, डॉ. टी.एन. गोविल, केशव गंगल, प्रताप  मेहता और महेश चौहान समेत कई लोग मौजूद रहे।