सपा ने मनाई राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती
महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक एकता के माध्यम से देश को मिली नई दिशाःडॉ. आश्रय गुप्ता
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 53 के कंचनजंगा मार्केट स्थित महानगर कैंप कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता और महानगर महासचिव विकास यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने बताया कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक एकता के माध्यम से देश को नई दिशा दी। वहीं, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। आज के समय में दोनों महान नेताओं के विचार समाज और देश के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। समाजवादी पार्टी उनके बताए रास्ते पर चलते हुए सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और आम जनता के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का पूरा जीवन देश और समाज के प्रति समर्पित रहा। आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी इन दोनों महान नेताओं के विचारों को अपने जीवन में अपनाएं और देश की एकता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाए। इस मौके पर डॉ. आश्रय गुप्ता, वीर सिंह यादव, विकास यादव, बबलू चौहान, जयकरण चौधरी, गौरव कुमार यादव, गौरव यादव, कवित गुर्जर, शालिनी खारी और रंजन कुमार समेत कई समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।