सेक्टर 56 में पिछले डेढ़ महीने से चल रही पानी की समस्याःसंजय मावी
सेक्टर 56 के लोग पानी की समस्या से काफी ज्यादा परेशान
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 56 में काफी लंबे समय से बनी पेयजल की समस्या को लेकर आरडब्ल्यूए ने विधायक पंकज सिंह को एक पत्र भेजा है। इस पत्र के माध्यम से आरडब्ल्यूए ने इसके लिए स्थायी समाधान कराने की मांग की है। आरडब्ल्यूए के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण सेक्टर के निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की बढ़ती समस्या को देखते हुए अब इस समस्या का स्थायी समाधान बेहद आवश्यक होना जरूरी है।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजय मावी ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर विधायक पंकज सिंह से कई मुद्दों की समस्या के समाधान की मांग की गई। जिसमें रेनीवेल के पानी की नियमित आपूर्ति, ओवरहेड वाटर टैंक का निर्माण और गंगाजल की पाइपलाइन बिछाई जाए समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

विधायक पंकज सिंह से मांग की गई कि संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी करने और इन मांगों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने की भी मांग की गई।