उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने की जीएसटी कमिश्नर से मुलाकात

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों की कई समस्याओं पर की चर्चा

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने की जीएसटी कमिश्नर से मुलाकात

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा स्थित जीएसटी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी कमिश्नर परीक्षित खटाना से मुलाकात की। यह मुलाकात उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों की कई समस्याओं से अवगत कराया। वहीं, इन सभी समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान की भी मांग की।

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छोटे व्यापारियों और मझोले दुकानदारों की पीड़ा और दुख को समझते हुए पुराने सेल टैक्स के मामलों में ब्याज माफी का फैसला किया गया है। इस ब्याज माफी के चलते छोटे व्यापारियों और मझोले दुकानदारों को काफी बड़ी राहत प्राप्त हुई है। दीपावली के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यापारियों को यह किसी दीपावली धमाके से कम नहीं दिया है। बल्कि, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक दीपावली गिफ्ट मानता है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, निखिल अग्रवाल, यस गर्ग और दीपक गर्ग समेत कई लोग मौजूद रहे।