आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने किए भगवान गणेश के दर्शन, की पूजा अर्चना

शहर की सोसायटी पर विराजे गणपति बप्पा

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने किए भगवान गणेश के दर्शन, की पूजा अर्चना

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 11 स्थित हनुमान मंदिर में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने भगवान गणेश के दर्शन किए। यहां उन्होंने पूजा अर्चना करके भगवान गणेश का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनुज गुप्ता के साथ आरडब्ल्यूए के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि सेक्टर 11 में मंदिर समिति द्वारा तीन दिनों तक भगवान गणपति की स्थापना की गई है। ऐसे में आरडब्ल्यूए की तरफ से शहर भर के लोगों को यहां आने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि सेक्टर में तीन दिनों तक भगवान गणेश की स्थापना की गई है। इस दौरान सेक्टर के अलावा शहर भर का कोई भी व्यक्ति भगवान गणेश की आराधना और आरती कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है।

रजत विहार सोसायटी पर विराजे गणपति बप्पा

नोएडा के सेक्टर 62 स्थित रजत विहार सोसायटी में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की। सुबह से ही सोसायटी में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर लोगों ने सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। 
पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुखदेव शर्मा ने बताया कि रजत विहार सोसायटी में पिछले लगभग 19 सालों से भगवान गणेश महोत्सव काफी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। सोसायटी में यह एक छोटी सी पार्किंग से शुरू हुआ था। अब सोसायटी में यह एक भव्य और विशाल सर्वशक्तिधाम मंदिर के रूप में नई पहचान बन चुका है। 11 दिनों तक गणेश महोत्सव के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न होगा। 24 सितंबर को विजयशंकर पार्टी और महिला कीर्तन मंडल द्वारा भजनों का गुणगान किया जाएगा। शाम 8 बजे विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। 25 सितंबर को सुबह 10 बजे हवन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शाम छह बजे छठ घाट पर प्रत्येक वर्ष की परंपरा के तहत विधि-विधान के साथ गणपति का विसर्जन किया जाएगा।

अरावली अपार्टमेंट में लगे गणपति बप्पा के जयघोष

नोएडा के सेक्टर 34 स्थित अरावली अपार्टमेंट में गणपति बप्पा के जयघोष सुनाई दिया। श्रद्धालुओं ने सुबह से ही विधि-विधान से पूजा अर्चना कर गणपति बप्पा को याद किया। अरावली अपार्टमेंट में मंत्रोच्चारण के साथ ही गणपति बप्पा की मूर्ति विराजमान की गईं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर लड्डुओं का भोग भी लगाया गया। शाम के समय आरती कर प्रसाद का वितरण भी रोजाना किया जा रहा है। अरावली अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि 8 साल पहले गणेश चतुर्थी के दिन ही सोसायटी के मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की गई थी। 8 साल पूरे होने पर भगवान गणेश चतुर्थी के दिन पूजा-अर्चना की गई। भगवान गणेश की स्थापना के बाद पुष्पांजलि, गणेश वंदना, गणेश आरती और मोदक भोग समेत कई विशेष रूप से निवासियों द्वारा किया गया। इस मौके पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, प्रदीप सिंह, अमित रस्तोगी, अविनाश कुमार, सविता केदार, अजय रस्तोगी, आरपी वर्मा, अजय श्रीवास्तव, संतराज सिंह और आरपी सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।