गुरुकुल विद्यापीठ खेकड़ा में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी पर्व
गुरुकुल विद्यापीठ खेकड़ा में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पावन पर्व बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक वातावरण के बीच मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया तथा विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई।
गुरुकुल विद्यापीठ खेकड़ा में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी पर्व
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
गुरुकुल विद्यापीठ खेकड़ा में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पावन पर्व बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक वातावरण के बीच मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया तथा विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल और उपप्रधानाचार्या राखी झा के साथ समस्त शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से सरस्वती वंदना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। बसंत पंचमी के अवसर पर सभी अध्यापिकाओं ने पीले परिधान धारण कर पर्व की गरिमा को और अधिक रंगमय बना दिया। इस दौरान विद्यार्थियों को बसंत ऋतु के महत्व की जानकारी दी गई और बताया गया कि इस दिन से प्रकृति एवं वातावरण में नए और सुहावने परिवर्तन आरंभ हो जाते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बसंत पंचमी से लेकर होली तक बसंत ऋतु की छटा प्रतिदिन देखने को मिलती है, जो जीवन में नई ऊर्जा, उमंग और सकारात्मकता का संचार करती है। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।