शिव धनुष टूटते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, सीता ने पहनाई राम को जयमाला
खेकड़ा कस्बे की रामलीला में राम-सीता विवाह का भव्य मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के शिव धनुष तोड़ते ही पूरा रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। माता सीता ने श्रीराम के गले में जयमाला पहनाई तो दर्शकों ने पुष्पवर्षा कर खुशी जताई। श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए और पूरा वातावरण राममय हो गया।
शिव धनुष टूटते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, सीता ने पहनाई राम को जयमाला
- खेकड़ा की रामलीला में राम-सीता विवाह का भावपूर्ण मंचन, दर्शकों ने की पुष्पवर्षा
- परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने बांधा समां, कलाकारों के अभिनय को सराहा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की रामलीला में राम-सीता विवाह का भव्य मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के शिव धनुष तोड़ते ही पूरा रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। माता सीता ने श्रीराम के गले में जयमाला पहनाई तो दर्शकों ने पुष्पवर्षा कर खुशी जताई। श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए और पूरा वातावरण राममय हो गया।
मंचन में दिखाया गया कि महर्षि विश्वामित्र के आश्रम में आतंक मचाने वाली राक्षसी ताड़का का भगवान श्रीराम वध कर देते हैं। इसके बाद विश्वामित्र, श्रीराम और लक्ष्मण के साथ जनकपुरी पहुंचते हैं, जहां राजा जनक ने सीता स्वयंवर का आयोजन किया होता है। स्वयंवर में लंकापति रावण भी पहुंचता है, लेकिन भविष्यवाणी सुनने के बाद वह वापस लौट जाता है। स्वयंवर में एक से बढ़कर एक शक्तिशाली राजा शिव धनुष को उठाने का प्रयास करते हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाते। अंत में महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा से श्रीराम धनुष उठाकर तोड़ देते हैं। धनुष टूटते ही सीता श्रीराम के गले में जयमाला डाल देती हैं। इस दृश्य पर दर्शकों ने जयकारे लगाकर उत्साह जताया। इसके बाद धनुष टूटने से क्रोधित भगवान परशुराम और लक्ष्मण के बीच तीखा संवाद हुआ। लक्ष्मण के ओजस्वी जवाबों ने दर्शकों को रोमांचित किया। अंत में श्रीराम ने अपनी विनम्र और सौम्य वाणी से परशुराम को शांत किया। रामलीला के सफल आयोजन में प्रधान दीपक शर्मा, नेतराम रुहेला, तरुण गुप्ता, अनुज शर्मा, सुरेंद्र भैया, पुनीत शर्मा, मुकेश शर्मा, संदीप यादव, हेमंत चंदेला, अनुराग, हरिओम, राजा राजपूत, विजय रुहेला, पुष्पेंद्र कुमार, जयंत, सचिन रुहेला, संदीप शर्मा, मुकेश गौड़, सनी गुप्ता, अरुण धामा, प्रवेश शर्मा, नवाब धामा, गौरव वर्मा, वरुण वर्मा, रोहित वर्मा और नरेश शर्मा सहित अन्य सेवादारों का सहयोग रहा।



