हरिद्वार सम्मेलन में शामिल होंगे बागपत के भाकियू कार्यकर्ता
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के हरिद्वार में 15 जून से शुरू होने वाले चार दिवसीय सम्मेलन को लेकर संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सम्मेलन में बागपत जनपद से बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता भाग लेंगे।
हरिद्वार सम्मेलन में शामिल होंगे बागपत के भाकियू कार्यकर्ता
- गांव-गांव पहुंचकर पदाधिकारियों ने किया जनसंपर्क अभियान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के हरिद्वार में 15 जून से शुरू होने वाले चार दिवसीय सम्मेलन को लेकर संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सम्मेलन में बागपत जनपद से बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता भाग लेंगे।
मंगलवार को भाकियू पदाधिकारियों ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर किसानों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। पदाधिकारियों ने किसानों को संगठन की नीतियों और सम्मेलन के महत्व की जानकारी भी दी। इस दौरान जिला प्रभारी विनोद कुमार, कृष्ण नैन, जगपाल धामा, कालू और सुधीर धामा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि हरिद्वार सम्मेलन में किसानों की समस्याओं, कृषि कानूनों, फसलों के उचित मूल्य और संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।