खेकड़ा में फिर सक्रिय हुआ तार चोर गिरोह, 19 खंभों से 1200 मीटर बिजली तार चोरी

खेकड़ा क्षेत्र में बिजली लाइनों को निशाना बनाने वाला तार चोर गिरोह लगातार सक्रिय होता जा रहा है। गुरुवार रात बदमाशों ने कस्बा जंगल में बड़ागांव रोड पर उच्च क्षमता और एलटी लाइन के 19 खंभों के बीच से करीब 1200 मीटर बिजली तार चोरी कर लिया। इस घटना से 25 से अधिक किसानों के नलकूप ठप पड़ गए, जिससे किसानों में भारी रोष है।

खेकड़ा में फिर सक्रिय हुआ तार चोर गिरोह, 19 खंभों से 1200 मीटर बिजली तार चोरी

खेकड़ा में फिर सक्रिय हुआ तार चोर गिरोह, 19 खंभों से 1200 मीटर बिजली तार चोरी
– 25 से अधिक किसानों के नलकूप ठप, एक सप्ताह में दूसरी बड़ी वारदात से मचा हड़कंप
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र में बिजली लाइनों को निशाना बनाने वाला तार चोर गिरोह लगातार सक्रिय होता जा रहा है। गुरुवार रात बदमाशों ने कस्बा जंगल में बड़ागांव रोड पर उच्च क्षमता और एलटी लाइन के 19 खंभों के बीच से करीब 1200 मीटर बिजली तार चोरी कर लिया। इस घटना से 25 से अधिक किसानों के नलकूप ठप पड़ गए, जिससे किसानों में भारी रोष है।
कोतवाली क्षेत्र में पहले से किसानों के नलकूपों से बिजली उपकरण चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय था, लेकिन अब बिजली लाइनों के तार चोरी करने वाले बदमाश भी लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। गुरुवार देर रात बदमाशों ने सुनसान इलाके का फायदा उठाकर बिजली लाइन को निशाना बनाया और लाखों रुपये का तार काटकर फरार हो गए। बिजली विभाग के जेई अमित राणा ने बताया कि चोरी हुए तार की कीमत दो लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। तार चोरी होने से इलाके के 25 से ज्यादा किसानों के नलकूप बंद हो गए हैं, जिससे सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि अभी तक विभागीय अधिकारियों की ओर से लिखित तहरीर नहीं मिली है। किसानों से मौखिक सूचना मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पहले भी बदमाशों ने मोहल्ला अहिरान के जंगल क्षेत्र में 35 खंभों के बीच से बिजली तार चोरी कर लिया था। उस घटना में बिजली विभाग को करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ था और 30 से अधिक किसानों के नलकूप बंद हो गए थे। पुलिस अभी तक उस वारदात का खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि बदमाशों ने फिर दूसरी बड़ी घटना को अंजाम देकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।