खेकड़ा अग्निकांड में चार मौतों से सांसद भी गमगीन, पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा

खेकड़ा कस्बे के पाठशाला मार्ग पर हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में व्यापारी परिवार के सदस्यों और मदद के लिए आगे आए युवक समेत चार लोगों की मौत से कस्बे में शोक की लहर है। सोमवार को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती अंकुर जैन ने भी दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी स्वाति जैन और सात वर्षीय बेटी अनन्या की हादसे के दिन ही मौत हो गई थी। वहीं, आग बुझाने और लोगों की मदद में जुटे दलित युवक कपिल की भी सिलेंडर फटने की चपेट में आने से जान चली गई।

खेकड़ा अग्निकांड में चार मौतों से सांसद भी गमगीन, पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा

खेकड़ा अग्निकांड में चार मौतों से सांसद भी गमगीन, पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा
- सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने व्यापारी विनय जैन से मिलकर बंधाया ढांढस
- अग्निकांड में पत्नी-बेटी समेत चार लोगों की मौत से कस्बे में शोक
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के पाठशाला मार्ग पर हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में व्यापारी परिवार के सदस्यों और मदद के लिए आगे आए युवक समेत चार लोगों की मौत से कस्बे में शोक की लहर है। सोमवार को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती अंकुर जैन ने भी दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी स्वाति जैन और सात वर्षीय बेटी अनन्या की हादसे के दिन ही मौत हो गई थी। वहीं, आग बुझाने और लोगों की मदद में जुटे दलित युवक कपिल की भी सिलेंडर फटने की चपेट में आने से जान चली गई।
सोमवार को बागपत के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान पीड़ित व्यापारी विनय जैन से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए इस दुख की घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। सांसद ने कहा कि अग्निकांड में हुई जनहानि और संपत्ति के नुकसान का आकलन कराने के लिए मामले की जांच कराई जाएगी। पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता दिलाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के तीन सदस्यों और मददगार युवक की मौत से कस्बेवासी स्तब्ध हैं। हादसे में घायल विनय जैन का उपचार चल रहा है। घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं जताने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस दौरान व्यापारी नेता अंकुश जैन, मनोज जैन, राकेश बिंदल, जैन समाज के प्रधान नितिन जैन, सभासद गजेंद्र सिंह, अमित धामा और ध्रुव शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।