प्रताप विहार सेक्टर-11 में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल, लोगों को सिखाए बचाव के गुर

प्रताप विहार सेक्टर-11 रेजीडेंट्स वेल्फेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की ओर से शुक्रवार को अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं आपदा प्रबंधन के उद्देश्य से एक मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम ने भाग लेकर स्थानीय निवासियों को आग से बचाव एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के व्यावहारिक तरीके बताए।

प्रताप विहार सेक्टर-11 में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल, लोगों को सिखाए बचाव के गुर

प्रताप विहार सेक्टर-11 में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल, लोगों को सिखाए बचाव के गुर

गाजियाबाद। प्रताप विहार सेक्टर-11 रेजीडेंट्स वेल्फेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की ओर से शनिवार को अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं आपदा प्रबंधन के उद्देश्य से एक मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम ने भाग लेकर स्थानीय निवासियों को आग से बचाव एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के व्यावहारिक तरीके बताए।

मॉक ड्रिल के दौरान उपस्थित लोगों को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित निकासी प्रक्रिया (इवैक्यूएशन), आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली तथा अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। अग्निशमन कर्मियों ने विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों का प्रदर्शन करते हुए प्रारंभिक स्तर पर आग पर नियंत्रण पाने के उपाय भी समझाए।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने लोगों से अपने आवासीय परिसरों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने, विद्युत उपकरणों एवं गैस संबंधी संसाधनों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने तथा अग्निशमन उपकरणों को हमेशा कार्यशील अवस्था में रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सतर्कता से अधिकांश अग्नि दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन में अग्नि सुरक्षा के प्रति सजगता बढ़ाना तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए लोगों को तैयार करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे तथा उन्होंने अग्निशमन विभाग की पहल की सराहना की।