उपेक्षित तालाब को मिला नया जीवन, डीएम ने पौधारोपण कर दिया हरित संदेश

कई वर्षों से गंदगी और उपेक्षा झेल रहे खेकड़ा पाठशाला रोड स्थित तालाब को अब नया जीवन मिल गया है। नगर पालिका परिषद और सामाजिक संस्था उल्लास ट्रस्ट मिशन के संयुक्त प्रयास से तालाब की सफाई और सौंदर्यीकरण कार्य पूरा होने के बाद शनिवार को जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उपेक्षित तालाब को मिला नया जीवन, डीएम ने पौधारोपण कर दिया हरित संदेश

उपेक्षित तालाब को मिला नया जीवन, डीएम ने पौधारोपण कर दिया हरित संदेश
- सफाई अभियान के बाद बदला पाठशाला रोड स्थित तालाब का स्वरूप
- जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने पर अधिकारियों को दिए निर्देश
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कई वर्षों से गंदगी और उपेक्षा झेल रहे पाठशाला रोड स्थित तालाब को अब नया जीवन मिल गया है। नगर पालिका परिषद और सामाजिक संस्था उल्लास ट्रस्ट मिशन के संयुक्त प्रयास से तालाब की सफाई और सौंदर्यीकरण कार्य पूरा होने के बाद शनिवार को जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विशेष अभियान के तहत लंबे समय से गंदगी से अटे पड़े तालाब की व्यापक सफाई कर उसे स्वच्छ और व्यवस्थित रूप दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तालाब परिसर का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए और इसे आमजन के लिए एक स्वच्छ, सुंदर और उपयोगी स्थल के रूप में विकसित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। तालाबों का संरक्षण भूजल स्तर बनाए रखने के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन कायम रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्राकृतिक स्थलों का बेहतर विकास स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि तालाब क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई, लगाए गए पौधों की देखभाल और सौंदर्यीकरण का कार्य निरंतर जारी रखा जाए ताकि आने वाले समय में यह स्थल क्षेत्र का एक आदर्श पर्यावरणीय केंद्र बन सके। इस अवसर पर नगरपालिका की चेयरपर्सन नीलम धामा, एसडीएम मनीष यादव, आई अस्पताल की सीईओ डॉ रूमा गुप्ता, उल्लास ट्रस्ट मिशन की अध्यक्षा मंजू जैन, वन क्षेत्र अधिकारी श्रवण कुमार, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी हरी लाल पटेल सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।