जमीन विवाद में भाई पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस से लगाई गुहार

कोतवाली क्षेत्र के घिटौरा गांव में जमीन विवाद को लेकर परिवारिक रिश्तों में दरार का गंभीर मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने ही भाई पर लगातार जान से मारने की धमकी देने और गला दबाकर हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद पीड़ित ने खुद और परिवार की सुरक्षा को खतरा बताया है।

जमीन विवाद में भाई पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस से लगाई गुहार

जमीन विवाद में भाई पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस से लगाई गुहार
- पीड़ित बोला – कई दिनों से कर रहा परेशान, गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कोतवाली क्षेत्र के घिटौरा गांव में जमीन विवाद को लेकर परिवारिक रिश्तों में दरार का गंभीर मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने ही भाई पर लगातार जान से मारने की धमकी देने और गला दबाकर हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद पीड़ित ने खुद और परिवार की सुरक्षा को खतरा बताया है।
घिटौरा निवासी राजेंद्र सिंह ने थाना खेकड़ा पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी नहीं हुई है और उसके हिस्से की करीब तीन बीघा जमीन है। आरोप है कि उसका भाई लंबे समय से उस जमीन को हड़पना चाहता है और इसी को लेकर लगातार विवाद कर रहा है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी भाई अक्सर उसे जान से मारने की धमकी देता रहता है। इतना ही नहीं, वह अपने पास कुछ लोगों को बैठाए रखता है और जो भी उससे मिलने आता है, उसे भी वहां से भगा देता है। इससे वह लंबे समय से मानसिक तनाव में जी रहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 24 जून की दोपहर करीब तीन बजे आरोपी भाई ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह वह बच सका। घटना के बाद पीड़ित और उसका परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। पीड़ित ने थाना पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।