20 सितंबर को होगा श्री सनातन धर्म रामलीला समिति का भूमि पूजन
भूमि पूजन सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 21ए स्थित रामलीला मैदान में श्री सनातन धर्म रामलीला समिति का भूमि पूजन आगामी 20 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। यह भूमि पूजन सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। भूमि पूजन को लेकर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह जानकारी श्री सनातन धर्म रामलीला समिति के चेयरमैन टीएन गोविल और महासचिव संजय बाली ने दी।

श्री सनातन धर्म रामलीला समिति के महासचिव संजय बाली ने बताया कि रामलीला मंचन को लेकर श्री सनातन धर्म रामलीला समिति द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान रामलीला के भव्य आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस साल की रामलीला को पिछले सालों की अपेक्षा और ज्यादा भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। रामलीला मंचन करने वाली कमेटी का चयन कर लिया गया है। रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों के निर्माण के लिए भी टीम का चयन किया जा चुका है। राम बारात की तैयारियां भी काफी तेजी के साथ शुरू हो चुकी हैं। रामलीला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
रामायण और महाभारत जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों के कलाकार करें रामलीलाःसंजय बाली
श्री सनातन धर्म रामलीला समिति के महासचिव संजय बाली ने बताया कि रामलीला मंचन में इस साल नए कलाकारों के शामिल होने की संभावना है। इस साल कई कलाकार टीवी के साथ-साथ रामायण और महाभारत जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में भी अभिनय कर चुके हैं। मंच की भव्यता बढ़ाने के लिए स्टेज, लाइट और सजावट की विशेष टीम का चयन किया गया है। इस साल मंच को नए और आकर्षक स्वरूप में प्रस्तुत किया जाएगा। जिससे दर्शकों को रामलीला का बेहतर अनुभव प्राप्त हो सके। इस मौके पर सुशील भारद्वाज, अल्पेश गर्ग, पंकज जिंदल, एससी गोयल, पंकज गोयल, अतुल वर्मा, लोकेश कश्यप, अमित अग्रवाल, संजय जैन, आलोक अग्रवाल, रमेश कुमार, राजीव गर्ग, निखिल गुप्ता, मनोज गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, अजय गर्ग, महेंद्र कटारिया, विनय शर्मा, विपिन बंसल, तरुण राज, सत्यनारायण गोयल, लक्ष्मी नारायण, रामकुमार शर्मा, डॉ. एसीप जैन, पुनीत शुक्ला, संजय गोयल और संजय गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।