23 बिल्डरों पर नोएडा प्राधिकरण ने जारी किया नोटिस
75 प्रतिशत बकाया रकम जमा नहीं करने पर जारी नोटिस
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा प्राधिकरण ने अब बिल्डर परियोजनाओं पर सख्ती करना शुरू कर दिया है। नोएडा प्राधिकरण ऐसी सभी बिल्डर परियोजनाओं पर कार्रवाई कर रहा है। जिन बिल्डर की परियोजना किसी ना किसी कारण से सालों से अटकी हुई है। शासन के नियमानुसार कुल देय राशि का 25 प्रतिशत जमा कर चुके थे। लेकिन, बिल्डर की तरफ से अब तक 75 प्रतिशत राशि नोएडा प्राधिकरण को नहीं दी है। इन सभी 23 बिल्डरों पर प्राधिकरण की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। नोएडा प्राधिकरण ने इस प्रस्ताव को अप्रैल में हुई बोर्ड बैठक में भी रखा था।

नोएडा में कुल 57 परियोजनाओं को शासन की तरफ से लागू नीति में शामिल किया गया है। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक, 36 परियोजनाओं ने नेट देय राशि के तहत 25 प्रतिशत के सापेक्ष 540.75 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं। इसके अलावा 11 परियोजनाओं ने आंशिक रूप से 20.60 करोड़ रुपये जमा किए हैं। चार बिल्डरों ने नीति के तहत सहमति जारी कर दी थी। लेकिन, अभी तक पैसा जमा नहीं कराया गया। छह बिल्डरों ने इस योजना के तहत ना तो अपनी सहमति दी थी और ना ही कोई राशि उनकी तरफ से जमा की गई। 57 परियोजनाओं से 25 प्रतिशत और आंशिक भुगतान के तहत कुल 561.35 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं।
21 आवंटियों ने 25 प्रतिशत भी नहीं किया जमा
प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक, 21 ऐसे आवंटी भी हैं, जिन्होंने कुल देय राशि का 25 प्रतिशत तक जमा नहीं किया गया है। इन सभी बिल्डरों में से 20 को 12 अगस्त को नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस के तहत सभी बिल्डरों पर 25 प्रतिशत राशि जमा करने के निर्देश दिए गए थे। वहीं, आरजी रेजीडेंस प्राइवेट लिमिटेड की देय राशि की दोबारा गणना की जा रही हैं। प्राधिकरण की कोशिश है कि नीति के तहत ज्यादा से ज्यादा बिल्डर बकाया राशि जमा कर सकें। जिससे लंबे समय से रुके प्रोजेक्टों के निर्माण और रजिस्ट्री की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।
6807 फ्लैटों की हो चुकी रजिस्ट्री
57 परियोजनाओं में कुल 21 हजार 34 फ्लैट ऐसे थे। जिनकी रजिस्ट्री नहीं हो सकी थी। इन सभी परियोजनाओं में 25 प्रतिशत राशि जमा की गई थी। उन सभी परियोजनाओं को प्राधिकरण की तरफ से रजिस्ट्री की अनुमति दी गई। 31 अगस्त 2026 तक 6807 फ्लैटों की रजिस्ट्री हो चुकी है। जमा धनराशि के सापेक्ष करीब 70 प्रतिशत रजिस्ट्रियां कराई जा चुकी हैं। 25 प्रतिशत राशि आंशिक भुगतान और किश्तों को मिलाकर अब तक कुल 872.12 करोड़ रुपये जमा किए जा चुके हैं।
23 बिल्डरों पर जारी हुआ नोटिस
इम्पीरियल हाउसिंग वेंचर्स, नेक्सजेन इंफ्राकॉन, लॉरेट बिल्डवेल, गुलशन होम्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, स्काईटेक कंस्ट्रक्शन, सनवर्ल्ड रेजीडेंसी, सीजन्स हेवन, गार्डेनिया शेल्टर्स, जेएम हाउसिंग, प्रतीक बिल्डटेक, एसडीएस इंफ्राटेक, ओमैक्स बिल्डहोम, एम्स प्रमोटर्स, प्रतीक इंफ्रा प्रोजेक्ट्स, जेएम इंफ्राटेक, सनवर्ल्ड डेवलपर्स, ओमैक्स बिल्डवेल, पैन रियलटर्स, ग्रेटवैल्यू प्रोजेक्ट इंडिया, कलरफुल एस्टेट्स, एक्सप्रेस बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स, एवीपी बिल्डटेक और प्रतीक रियलटर्स इंडिया को नोटिस जारी किया गया है।