उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने की बैठक

संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक के दौरान हुई कई घोषणा

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने की बैठक

तेजस न्यूज संवाददाता 

नोएडा के सेक्टर 33 स्थित अग्रसेन भवन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया। यह बैठक उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चेयरमैन नरेश कुच्छल के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान 51 सदस्यीय कोर कमेटी की घोषणा की गई।


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चेयरमैन नरेश कुच्छल ने बताया कि संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक के दौरान घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर राम अवतार सिंह, चेयरमैन पद पर नरेश कुच्छल, वरिष्ठ महामंत्री पद पर दिनेश महावर और मनोज भाटी, कोषाध्यक्ष पद पर मूलचंद गुप्ता, महामंत्री पद पर सत्य नारायण गोयल और संदीप चौहान को नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान फैसला किया गया है कि नोएडा के प्रत्येक बाजार में व्यापार मंडल की स्थानीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जिससे किसी भी व्यापारी की समस्या केवल समस्या बनकर नहीं रह जाए। बल्कि, उसे संगठन की आवाज और समाधान की दिशा में प्रभावी प्रयास किया जा सके। इसके अलावा हरौला मार्केट की जिम्मेदारी सुभाष त्यागी, मामूरा मार्केट की ओमपाल शर्मा, सेक्टर 27 मार्केट की महेंद्र कटारिया, सेक्टर 16 कार मार्केट की संजय चौहान, सर्फाबाद मार्केट की प्रवीण सक्सेना, सलारपुर पत्थर मार्केट की आरके रिवर, सेक्टर 18 की कुलदीप गुप्ता, सेक्टर 25 की रामयज्ञ, सलारपुर और भंगेल मार्केट की बाबूलाल बंसल और बरौला मार्केट की जिम्मेदारी उमेश चौहान को दी गई। इस मौके पर नरेश कुच्छल, राम अवतार सिंह, दिनेश महावर, मनोज भाटी, सोहनवीर सिंह, मनीष चौहान, आलोक कुमार गुप्ता, गौरव सिंघल और विपिन अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।