राजस्थान कल्याण परिषद ने किया बाल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
राजस्थान कल्याण परिषद द्वारा 56 प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया
नोएडा के सेक्टर 75 स्थित स्पेक्ट्रम मॉल में राजस्थान कल्याण परिषद द्वारा बाल प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजस्थान कल्याण परिषद के अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

राजस्थान कल्याण परिषद के अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान कल्याण परिषद द्वारा 56 प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान राजस्थान कल्याण परिषद द्वारा सभी बच्चों को फोटो युक्त सर्टिफिकेट और पुरस्कार भी संस्था द्वारा दिया गया। जिसमें 10वीं में 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर यौगिक जैन और 12वीं में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर वेदिका जैन को गोल्ड मेडल दिया गया। इस मौके पर राजस्थान कल्याण परिषद के अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अंजनी सर्राफा, पवन शर्मा, दिनेश माहेश्वरी, आरसी बजाज, जीसी माहेश्वरी, अरविंद बैद, केसी गुप्ता, प्रदीप मेहता, राजेश खंडेलवाल, विनय सोनी, प्रदीप गर्ग और सरिता गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।