पंतनगर से जेवर एयरपोर्ट के लिए शुरु हुई हवाई सेवा
इंडिगो की जेवर एयरपोर्ट से उड़ेगी 2 फ्लाइट्स
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उत्तराखंड के पंतनगर के लिए हवाई सेवा का संचालन शुरू हो गया है। इस रूट पर इंडिगो एयरलाइंस की दो उड़ानों का संचालन किया जाएगा। कंपनी ने इसकी टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से देश के कई राज्यों के लिए उड़ानों का संचालन शुरू हो चुका है। इंडिगो एयरलाइंस ने पिछले दिनों नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और पंतनगर के बीच हवाई सेवा शुरू करने का फैसला किया था।

इस हवाई मार्ग पर कंपनी एटीआर-78 (78 सीट क्षमता) विमान का संचालन करेगी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पंतनगर की दूरी लगभग 50 मिनट में तय की जाएगी। इस हवाई सेवा के शुरू होने से उत्तराखंड में पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की पूरी संभावना है। पहली फ्लाइट नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 7.20 बजे उड़ान भरकर 8.10 बजे पंतनगर पहुंचेगी। वापसी में यह फ्लाइट पंतनगर से सुबह 8.30 बजे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना होगी। दूसरी फ्लाइट सुबह 10.15 बजे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरकर 11.10 बजे पंतनगर पहुंचेगी। पंतनगर से 11.30 बजे उड़ान भरकर 12.25 बजे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेगी। तीसरी फ्लाइट दोपहर 12.40 बजे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरकर 1.35 बजे पंतनगर पहुंचेगी। पंतनगर से यह फ्लाइट दोपहर 2 बजे से उड़ान भरकर 2.50 बजे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेगी।