लिफ्ट लेकर सीएचसी जा रही आशा कार्यकर्ता को खेतों की ओर ले जाने का आरोप
खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव की आशा कार्यकर्ता को शुक्रवार को अज्ञात बाइक सवार से लिफ्ट लेना भारी पड़ गया। आरोप है कि सीएचसी छोड़ने के बहाने बाइक सवार महिला को मुख्य मार्ग से हटाकर चकरोड के रास्ते खेतों की ओर ले जाने लगा। अनहोनी की आशंका पर महिला ने शोर मचाया, लेकिन बाइक सवार नहीं रुका। खतरा बढ़ता देख आशा कार्यकर्ता चलती बाइक से कूद गई और सड़क पर गिरकर घायल हो गई। इसी दौरान राहगीरों को आता देख बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
लिफ्ट लेकर सीएचसी जा रही आशा कार्यकर्ता को खेतों की ओर ले जाने का आरोप
- खतरा भांपकर चलती बाइक से कूदी महिला, घायल; राहगीरों को आता देख बाइक सवार फरार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के एक गांव की आशा कार्यकर्ता को शुक्रवार को अज्ञात बाइक सवार से लिफ्ट लेना भारी पड़ गया। आरोप है कि सीएचसी छोड़ने के बहाने बाइक सवार महिला को मुख्य मार्ग से हटाकर चकरोड के रास्ते खेतों की ओर ले जाने लगा। अनहोनी की आशंका पर महिला ने शोर मचाया, लेकिन बाइक सवार नहीं रुका। खतरा बढ़ता देख आशा कार्यकर्ता चलती बाइक से कूद गई और सड़क पर गिरकर घायल हो गई। इसी दौरान राहगीरों को आता देख बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
आशा कार्यकर्ता शुक्रवार को अपने गांव से खेकड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आने के लिए पैदल निकली थी। रास्ते में एक बाइक सवार ने उसे सीएचसी तक छोड़ने की बात कहकर लिफ्ट दे दी। आरोप है कि कुछ दूर पहुंचने के बाद बाइक सवार ने मुख्य मार्ग छोड़ दिया और चकरोड से खेतों की ओर बाइक दौड़ाने लगा। रास्ता बदलते ही महिला को शक हुआ। उसने बाइक सवार से वापस मुख्य मार्ग पर चलने के लिए कहा और शोर भी मचाया, लेकिन वह बाइक नहीं रोकता हुआ खेतों की ओर बढ़ता रहा। खतरा भांपकर महिला ने चलती बाइक से छलांग लगा दी। सड़क पर गिरने से वह घायल हो गई। इसी दौरान राहगीरों को आता देख बाइक सवार बाइक लेकर वहां से फरार हो गया। घटना के बाद महिला ने परिजनों को फोन कर पूरी जानकारी दी। परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को शिकायत देकर आरोपी बाइक सवार का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की। घायल आशा कार्यकर्ता का सीएचसी में उपचार कराया गया। कोतवाल आशीष पुंडीर ने बताया कि शिकायत मिली है। बाइक सवार की पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।