मंडलीय टीम ने सीएचसी का किया निरीक्षण, अभिलेखों की जांच कर दिए दिशा-निर्देश
मंडलीय निरीक्षण टीम ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेकड़ा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों से संबंधित अभिलेखों की जांच की और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंडलीय टीम ने सीएचसी का किया निरीक्षण, अभिलेखों की जांच कर दिए दिशा-निर्देश
- फार्मेसी स्टोर, लेबर रूम और आकस्मिक कक्ष का लिया जायजा, मरीजों से भी की बातचीत
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
मंडलीय निरीक्षण टीम ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों से संबंधित अभिलेखों की जांच की और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंडलीय निरीक्षक कुलदीप भारद्वाज टीम के साथ सीएचसी पहुंचे। उन्होंने केंद्र पर संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। लेखा विभाग में अभिलेखों का निरीक्षण करने के साथ ही फार्मेसी स्टोर में दवाओं की उपलब्धता और रखरखाव की जानकारी ली। लेबर रूम पहुंचकर वहां के अभिलेखों की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान टीम ने मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को दवाइयों और भोजन की उपलब्धता तथा आपूर्ति की भी जानकारी ली गई। कार्यालय प्रबंधन से संबंधित दस्तावेजों की समीक्षा कर उनके रखरखाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मंडलीय निरीक्षक ने आकस्मिक कक्ष में सभी आवश्यक इमरजेंसी दवाओं और इंजेक्शनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दवाओं की आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर समेत चिकित्सक और स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ मौजूद रहा।