बैंड-बाजे की धुन पर निकली गणपति शोभायात्रा, पंडाल में विराजे लाल बाग के राजा

गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष और ढोल-बैंड की गूंज के बीच सोमवार को खेकड़ा कस्बे में भव्य गणपति शोभायात्रा निकाली गई। अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ के तत्वावधान में निकली शोभायात्रा में श्रद्धालु और स्कूली बच्चे उत्साह के साथ शामिल हुए। कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा अर्वाचीन इंटर कॉलेज परिसर स्थित धर्म संघ के पंडाल में पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ गणपति प्रतिमा को विराजमान कराया गया।

बैंड-बाजे की धुन पर निकली गणपति शोभायात्रा, पंडाल में विराजे लाल बाग के राजा

बैंड-बाजे की धुन पर निकली गणपति शोभायात्रा, पंडाल में विराजे लाल बाग के राजा
- धर्म संघ खेकड़ा शाखा के पंडाल में विधि-विधान से हुई गणपति प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष और ढोल-बैंड की गूंज के बीच सोमवार को कस्बे में भव्य गणपति शोभायात्रा निकाली गई। अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ के तत्वावधान में निकली शोभायात्रा में श्रद्धालु और स्कूली बच्चे उत्साह के साथ शामिल हुए। कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा अर्वाचीन इंटर कॉलेज परिसर स्थित धर्म संघ के पंडाल में पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ गणपति प्रतिमा को विराजमान कराया गया।
धर्म संघ की खेकड़ा शाखा पिछले 20 वर्षों से गणपति महोत्सव का आयोजन करती आ रही है। सोमवार को ढोल और बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ धर्म संघ के महामंत्री चौधरी उमेश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। शोभायात्रा में शामिल स्कूली बच्चे हाथों में केसरिया ध्वज लेकर गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा पांडव पुलिया, बाजार, पुलिस चौकी, महादेव चौराहा और जैन कॉलेज रोड से होते हुए अर्वाचीन इंटर कॉलेज के प्रांगण में बने धर्म संघ के पंडाल में पहुंची। यहां पंडित सुभाष शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति प्रतिमा की दस दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। प्रतिमा के विराजमान होते ही श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भगवान गणेश का स्वागत किया। इस अवसर पर पंडित अखिलेश शास्त्री, प्रधानाचार्या मीनाक्षी स्वामी, हर्ष धामा, पिंटू तेवतिया, किशन दत्त शर्मा, मनीष, अरुण, अरशद खान, हरिओम, शिवानी, कविता, रेखा, मंजरी, ईशा, कृष्णा, पूजा, विधि, दिशा, खुशी, साधना और काजल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।