अतिरिक्त हल्के के बस्ते जमा कर लेखपालों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार

लंबित मांगों का समाधान नहीं होने पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील खेकड़ा इकाई ने मंगलवार से अतिरिक्त हल्के का कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। लेखपालों ने अपने अतिरिक्त हल्कों के बस्ते राजस्व निरीक्षक कार्यालय में जमा कर दिए। इससे पहले संघ ने मुख्य सचिव के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर 22 सितंबर तक मांगें पूरी करने की चेतावनी दी थी।

अतिरिक्त हल्के के बस्ते जमा कर लेखपालों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार

अतिरिक्त हल्के के बस्ते जमा कर लेखपालों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार
- मुख्य सचिव के नाम एसडीएम को दिया था ज्ञापन, मांगें पूरी नहीं होने पर उठाया कदम
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
लंबित मांगों का समाधान नहीं होने पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील खेकड़ा इकाई ने मंगलवार से अतिरिक्त हल्के का कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। लेखपालों ने अपने अतिरिक्त हल्कों के बस्ते राजस्व निरीक्षक कार्यालय में जमा कर दिए। इससे पहले संघ ने मुख्य सचिव के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर 22 सितंबर तक मांगें पूरी करने की चेतावनी दी थी।
संघ की प्रमुख मांगों में अंतरमंडलीय स्थानांतरण के लिए पोर्टल दोबारा खोलना, चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करना और वर्ष 2024 में नियुक्त लेखपालों की प्रशिक्षण परीक्षा का परिणाम व प्रमाण पत्र जारी करना शामिल है। इसके अलावा स्टेशनरी, वाहन और विशेष भत्ते में वृद्धि, भूलेख कार्यालयों से लेखपालों को मूल कार्य पर लगाने तथा ग्राम सचिवालयों में मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई है। लेखपालों ने 2800 ग्रेड पे की विसंगति दूर करने, पद को तकनीकी पद घोषित करने और लैपटॉप व मोबाइल उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई है। संघ ने स्पष्ट किया कि फिलहाल लेखपाल अपने मूल हल्के में कार्य करेंगे, जबकि अतिरिक्त हल्के का काम नहीं करेंगे। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर अगले चरण में ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार सहित अन्य निर्णय लेने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान संघ के ब्लाक अध्यक्ष संजीव राठी, सचिव विजय कुमार, रवि कुमार, एकता, ऋषि आदि मौजूद रहे।