अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद ने की विधायक से मुलाकात
यह मुलाकात अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद के अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित की गई
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 26 स्थित विधायक कार्यालय पर अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद के पदाधिकारियों ने विधायक पंकज सिंह से मुलाकात की। यह मुलाकात अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद के अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस मुलाकात के दौरान अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद के पदाधिकारियों ने छठ पूजा को लेकर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। वहीं, इन सभी समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान की भी मांग की।

अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद के अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों सेक्टर 82, 93, 110, 105, 19, 100, 20, 17, 21ए, 122, 45, 74 और सेक्टर 75 के अलावा चोटपुर, जलपूरा और हिंडन नदियों के किनारे सभी घाटों की साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था और सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।