पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाला अभ्यर्थी जेल भेजा गया

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में नाम और जन्मतिथि में हेरफेर कर दो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने का प्रयास करने वाले युवक को पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाला अभ्यर्थी जेल भेजा गया

पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाला अभ्यर्थी जेल भेजा गया
- नाम और जन्मतिथि में बदलाव कर दो केंद्रों पर परीक्षा देने की थी कोशिश
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में नाम और जन्मतिथि में हेरफेर कर दो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने का प्रयास करने वाले युवक को पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी सौरभ निवासी गांव खेड़ा खुर्द, जनपद अलीगढ़, 10 जून को कस्बे के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज स्थित पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र पर पकड़ा गया था। जांच में सामने आया कि उसने आवेदन के दौरान अपने नाम और जन्मतिथि में मामूली बदलाव कर दो अलग-अलग आवेदन पत्र भर दिए थे, जिसके चलते उसे दो परीक्षा केंद्र आवंटित हो गए थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने एक केंद्र पर 9 जून को मोदीनगर में परीक्षा दी थी। इसके बाद 10 जून को वह खेकड़ा स्थित गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में भी परीक्षा देने पहुंच गया। परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान उसकी पहचान और दस्तावेजों में गड़बड़ी सामने आ गई, जिससे उसका फर्जीवाड़ा उजागर हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक उमेश चौहान ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। गुरुवार को आरोपी का विधिक कार्रवाई के तहत चालान कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।