सैनिक की पत्नी ने महिला पर झूठे मुकदमे और मानसिक उत्पीड़न के लगाए गंभीर आरोप

सांकरौद गांव निवासी एक सैनिक की पत्नी ने दिल्ली निवासी एक महिला पर झूठे आरोप लगाकर परिवार का उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने खेकड़ा कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

सैनिक की पत्नी ने महिला पर झूठे मुकदमे और मानसिक उत्पीड़न के लगाए गंभीर आरोप

सैनिक की पत्नी ने महिला पर झूठे मुकदमे और मानसिक उत्पीड़न के लगाए गंभीर आरोप
- कोतवाली में दी तहरीर, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर परिवार को परेशान करने की शिकायत
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के सांकरौद गांव निवासी एक सैनिक की पत्नी ने दिल्ली निवासी एक महिला पर झूठे आरोप लगाकर परिवार का उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने खेकड़ा कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता के अनुसार उनके पति भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में तैनात हैं और वर्तमान में सिक्किम बॉर्डर पर ड्यूटी कर रहे हैं। आरोप है कि दिल्ली निवासी एक महिला उनके पति से संबंध होने का दावा करते हुए लगातार परिवार को परेशान कर रही है। महिला पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने, अपहरण जैसे गंभीर आरोप लगाकर झूठे मुकदमे दर्ज कराने और परिवार की छवि खराब करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में बताया गया कि उक्त महिला लगातार पीड़िता और उसके माता-पिता को फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही है। पीड़िता का कहना है कि इन बातचीतों की रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है, जो जांच में अहम साक्ष्य साबित हो सकती है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले ही उनके पति के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर चुकी है और अब सोशल मीडिया पर उनके पति के साथ फोटो साझा कर मानसिक दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। इससे परिवार लगातार तनाव और परेशानी का सामना कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर झूठे आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।