रटौल निवासी फैज महमूद बने युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, क्षेत्र में खुशी की लहर

रटौल निवासी फैज महमूद को भारतीय युवा कांग्रेस का उत्तर प्रदेश प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद रटौल क्षेत्र में खुशी का माहौल है और समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

- पूर्व सिंचाई मंत्री मरहूम डा. मेहराजुददीन अहमद के बेटे है फैज
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल निवासी फैज महमूद को भारतीय युवा कांग्रेस का उत्तर प्रदेश प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद रटौल क्षेत्र में खुशी का माहौल है और समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
बताया गया कि भारतीय युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी सौंपी है। फैज महमूद ने नियुक्ति पर आभार जताते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रदेश भर के युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना और युवाओं के अधिकारों की आवाज को मजबूत करना होगा। इस मौके पर बदर महमूद, जावेद जुगनू, डॉ. मुस्तफा, नवाब, अवेश खान, अय्यूब और महबूब सहित कई लोग मौजूद रहे।