किराएदार से विवाद के बाद सभासद के भाई ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

खेकड़ा कस्बे में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां किराएदार से हुए विवाद के बाद नगर पालिका परिषद के एक सभासद के भाई ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए मेरठ ले गए, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

किराएदार से विवाद के बाद सभासद के भाई ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

किराएदार से विवाद के बाद सभासद के भाई ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
– कहासुनी के बाद उठाया खौफनाक कदम, मेरठ रेफर होने से परिवार में मचा हड़कंप
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां किराएदार से हुए विवाद के बाद नगर पालिका परिषद के एक सभासद के भाई ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए मेरठ ले गए, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
कस्बे में नगर पालिका परिषद के एक सभासद के भाई के मकान में एक व्यक्ति किराए पर रहता है। शुक्रवार को किसी बात को लेकर किराएदार और मकान मालिक के बीच किराए के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी बहस चली। बताया गया कि विवाद के कुछ देर बाद सभासद के भाई ने अचानक जहरीला पदार्थ खा लिया। जैसे ही उसकी हालत बिगड़नी शुरू हुई और परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल उसे लेकर मेरठ के अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक युवक की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। हालांकि देर शाम तक इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी, जिसके चलते पुलिस स्तर पर कोई कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है।