छठव्रतियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांगःमुन्ना कुमार शर्मा

नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व

छठव्रतियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांगःमुन्ना कुमार शर्मा

तेजस न्यूज संवाददाता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग है कि छठ महापर्व के धार्मिक और सामाजिक महत्व को देखते हुए 16 नवंबर को छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। जिससे पूर्वांचल, बिहार और झारखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों से नोएडा-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में निवास करने वाले लाखों श्रद्धालु अपने परिवार के साथ इस महापर्व को श्रद्धापूर्वक मना सके। यह बातें अखिल भारतीय प्रवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने कहीं।

अखिल भारतीय प्रवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि सूर्योपासना और लोक आस्था का महान छठ महापर्व नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ। चार दिवसीय यह पवित्र महापर्व आगामी 16 नवंबर सोमवार को सुबह अर्घ्य और व्रत के पारण के बाद समाप्त होगा। शनिवार को छठव्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखेंगे। शाम को स्नान और पूजा-अर्चना के बाद गुड़ और चावल से बनी खीर और रोटी आदि का प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस धार्मिक अनुष्ठान को खरना कहा जाता है। इसके बाद छठव्रतियों का लगभग 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत प्रारंभ हो जाएगा। 15 नवंबर को छठव्रती और उनके परिजन पूजा के लिए विशेष प्रसाद तैयार करेंगे। 16 नवंबर को चौथे और अंतिम दिन सुबह सभी छठव्रती दोबारा छठ घाटों पर पहुंचकर उदीयमान भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करेंगे। पूजा-अर्चना और छठी मैया की वंदना के बाद लगभग 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन होगा।