ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंधित वाहनों की एंट्री बनी खतरा, पुलिस तैनाती की मांग

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंधित वाहनों की लगातार आवाजाही सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित टोल प्लाजा से मोटरसाइकिल समेत कई ऐसे वाहन एक्सप्रेसवे पर प्रवेश कर रहे हैं, जिनकी वहां आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बढ़ रही है।

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंधित वाहनों की एंट्री बनी खतरा, पुलिस तैनाती की मांग

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंधित वाहनों की एंट्री बनी खतरा, पुलिस तैनाती की मांग
- बाइक समेत अन्य वाहन टोल से गुजर रहे, बढ़ रहा हादसों का जोखिम
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंधित वाहनों की लगातार आवाजाही सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित टोल प्लाजा से मोटरसाइकिल समेत कई ऐसे वाहन एक्सप्रेसवे पर प्रवेश कर रहे हैं, जिनकी वहां आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बढ़ रही है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के मार्ग गश्त अधिकारी प्रवेश कुमार ने खेकड़ा कोतवाल प्रभाकर कैंतूरा को शिकायती पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई है। शिकायत में बताया गया है कि टोल प्लाजा पर निगरानी के अभाव में बाइक और अन्य प्रतिबंधित वाहन चालक बिना रोकटोक एक्सप्रेसवे पर चढ़ रहे हैं। तेज रफ्तार से गुजरने वाले भारी वाहनों के बीच इन वाहनों की मौजूदगी बड़े हादसों का कारण बन सकती है। मार्ग गश्त अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए टोल प्लाजा पर पुलिसकर्मियों की तैनाती करने तथा प्रतिबंधित वाहनों की एंट्री पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो किसी भी दिन गंभीर दुर्घटना हो सकती है। इस मामले के सामने आने के बाद एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं।