संतोष मिश्रा बने ग्रेटर नोएडा जोन के एडीसीपी, मनीषा सिंह को मिली यातायात और महिला सुरक्षा

नोएडा पुलिस कमिश्नर ने किया प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव

संतोष मिश्रा बने ग्रेटर नोएडा जोन के एडीसीपी, मनीषा सिंह को मिली यातायात और महिला सुरक्षा

तेजस न्यूज संवाददाता

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की व्यवस्था में चार बड़े बदलाव किए हैं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर चार एडिशनल डीसीपी और एक डीसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। यह बदलाव कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है। इस बदलाव के तहत यह अधिकारी नोएडा, ग्रेटर नोएडा, ट्रैफिक, महिला सुरक्षा, अपराध, खुफिया जानकारी और साइबर सुरक्षा समेत कई अहम विभागों को संभालेंगे। इसमें संतोष कुमार मिश्रा को दोबारा ग्रेटर नोएडा जोन का एडीसीपी बनाया गया है। उन्हें कुछ दिन पहले ही इस जोन से पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर हटाया गया था।

मनीषा सिंह को अब यातायात और महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। पहले वह एडीसीपी नोएडा जोन थीं। अभय कुमार मिश्रा को ग्रेटर नोएडा जोन से हटाकर नोएडा जोन का एडीसीपी बनाया गया है। वह 30 सितंबर को ही ग्रेटर नोएडा जोन के एडीसीपी बनाए गए थे। उससे पहले भी डीसीपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

अर्चना सिंह को मिली अपराध और मुख्लाय की अहम जिम्मेदारी
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस से ट्रांसफर होकर आई अर्चना सिंह को अपराध विभाग और पुलिस मुख्यालय की कमान सौंपी गई है। वह अपराध मामलों और मुख्यालय से जुड़े कई मामलों को संभालेंगी। संतोष कुमार को ग्रेटर नोएडा जोन का एडीसीपी नियुक्त किया गया है। जिससे ग्रेटर नोएडा में पुलिस व्यवस्था में कई बड़े बदलाव आने की संभावना है। शैव्या गोयल को डीसीपी मुख्यालय और प्रोटोकॉल के साथ-साथ अपराध, खुफिया विभाग और साइबर सुरक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।