हसनपुर मुजफ्फरनगर बना कबड्डी का सरताज, बसी को फाइनल में चटाई धूल
बसी गांव के नैन स्पोर्ट्स कबड्डी स्टेडियम में चली दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता रोमांचक फाइनल के साथ संपन्न हो गई। हसनपुर मुजफ्फरनगर की युवा शक्ति एकेडमी ने मेजबान बसी युवा क्लब को पटखनी देकर खिताब अपने नाम कर लिया।
हसनपुर मुजफ्फरनगर बना कबड्डी का सरताज, बसी को फाइनल में चटाई धूल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बसी गांव के नैन स्पोर्ट्स कबड्डी स्टेडियम में चली दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता रोमांचक फाइनल के साथ संपन्न हो गई। हसनपुर मुजफ्फरनगर की युवा शक्ति एकेडमी ने मेजबान बसी युवा क्लब को पटखनी देकर खिताब अपने नाम कर लिया।
रविवार को हुए खिताबी मुकाबले में हसनपुर के खिलाड़ियों ने शुरू से ही दबदबा बनाया। बसी की टीम ने घरेलू दर्शकों के समर्थन के बावजूद आखिरी पलों में घुटने टेक दिए। मुकाबला कांटे का रहा, लेकिन हसनपुर की रेड और डिफेंस बसी पर भारी पड़ी। अतिथियों ने विजेता हसनपुर टीम को विजेता ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजन को सफल बनाने में प्रधान संजीव नैन, कोच पवन नैन, समाजसेवी पीयूष नैन समेत गांव के कई लोगों ने अहम भूमिका निभाई।
अपने घर में हारी बसी टीम
बसी के मैदान पर दो दिन तक कबड्डी का जोश सिर चढ़कर बोला। करीब चार दर्जन टीमों के बीच हुई इस जंग में आखिरकार हसनपुर मुजफ्फरनगर ने बाजी मार ली और बसी को अपने ही घर में उपविजेता से संतोष करना पड़ा।