घंटाघर स्थित विंग्स शूज शोरूम में भीषण आग, 11 दमकल वाहनों ने पाया काबू
घंटाघर क्षेत्र स्थित विंग्स शूज शोरूम में सोमवार दोपहर बाद भीषण आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया
तेजस न्यूज संवाददाता
घंटाघर स्थित विंग्स शूज शोरूम में भीषण आग, 11 दमकल वाहनों ने पाया काबू
गाजियाबाद। घंटाघर क्षेत्र स्थित विंग्स शूज शोरूम में सोमवार दोपहर बाद भीषण आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

फायर विभाग के अनुसार दोपहर 3:06 बजे विंग्स शूज शोरूम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में दमकल वाहन मौके के लिए रवाना किए गए। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि आग भवन की चौथी मंजिल पर लगी है और तेजी से फैल रही है।

पूरे मामले की जानकारी देते हुए के फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि आग की गंभीरता को देखते हुए जिले के अन्य फायर स्टेशनों से भी अतिरिक्त दमकल वाहन और अग्निशमन अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में फायर सर्विस की टीम ने आसपास की इमारतों की छतों तक होज लाइन बिछाकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

भवन के भीतर अत्यधिक धुआं और तापमान होने के कारण दमकल कर्मियों ने ब्रीदिंग ऑपरेट्स सेट पहनकर पहनकर अंदर प्रवेश किया और जोखिम उठाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। साथ ही आसपास की इमारतों की छतों से संबंधित भवन की दीवार तोड़कर फायर कर्मियों ने अंदर तक पहुंच बनाई और आग को पूरी तरह बुझाने में सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का कारण माना जा रहा है।

(राहुल पाल : चीफ फायर ऑफिसर )
चीफ फायर ऑफिसर ने बताया कि दमकल विभाग की तत्परता और सूझबूझ के चलते आग को आसपास स्थित दुकानों और अन्य शोरूम तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। घटना के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करती रही। इस भीषण आग पर काबू पाने में कुल 11 दमकल कि गाड़ियों की मदद ली गईं।