शहीद भगत सिंह पार्क में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम
समाजवादी पार्टी के पीडीए पेड़ लगाओ अभियान का आयोजन
नोएडा के सेक्टतर 31 स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में समाजवादी पार्टी के पीडीए पेड़ लगाओ अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के महानगर अध्यक्ष राजेश अंबावत के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने किया।
शिक्षक सभा के महानगर अध्यक्ष राजेश अंबावत ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण कर उसकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। जिससे हरित और स्वच्छ उत्तर प्रदेश का सपना साकार होगा। पीडीए पेड़ लगाओ अभियान समाजवादी पार्टी का जनभागीदारी अभियान है। जिसके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जा रहा है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता, विकास यादव, गौरव कुमार यादव, रामवीर यादव, इंद्रजीत मुखिया, अनेक प्रधान, राम अवतार यादव, राजेश कुमार, विकास और विनीत समेत कई समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
नोएडा के सेक्टर 52 स्थित अरावली अपार्टमेंट में समाजवादी पार्टी के पीडीए पेड़ लगाओ अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अभियान में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने बताया कि पेड़ लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। समाजवादी पार्टी प्रदेश को हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए निरंतर जन जागरण अभियान चला रही है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता, मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव, रामवीर यादव, विकास यादव, ओपी यादव, राहुल यादव, संजय यादव, दीपांशु चौहान और यश यादव समेत कई समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।