पसमांदा मुस्लिम समाज ने की कुंवर बासित अली से मुलाकात
पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एहसान अब्बासी के नेतृत्व में हुई
तेजस न्यूज संवाददाता
पसमांदा मुस्लिम समाज के कार्यकर्ताओं ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली से मुलाकात की। यह मुलाकात भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पर पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एहसान अब्बासी के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस मुलाकात के दौरान पसमांदा मुस्लिम समाज के उत्थान और विकास को लेकर विस्तार के साथ चर्चा की गई।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने बताया कि केंद्र सरकार और पार्टी नेतृत्व सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र के साथ मुस्लिम समाज की बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध हैं। आने वाले समय में मुस्लिम समाज की मजबूती, बेहतर शिक्षा, रोजगार के नए अवसरों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और कठोर कदम उठाए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि मुस्लिम समाज का प्रत्येक वर्ग शिक्षित और सशक्त होकर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में अपना अहम योगदान निभा सके।