रविकांत मिश्रा ने सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष से की मुलाकात

शहर की कई समस्याओं को लेकर विस्तार के साथ चर्चा की गई

रविकांत मिश्रा ने सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष से की मुलाकात

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 50 स्थित जन शक्ति सेवा समिति के कार्यालय पर जनशक्ति सेवा समिति के चेयरमैन और भाजपा नेता रविकांत मिश्रा ने सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष गौरव मेहरोत्रा से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान शहर की कई समस्याओं को लेकर विस्तार के साथ चर्चा की गई।

जनशक्ति सेवा समिति के चेयरमैन और भाजपा नेता रविकांत मिश्रा ने बताया कि नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में विकास कार्य काफी लंबे समय से लंबित है। इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए।