राष्ट्रीय जाट महासभा ने की बैठक, किया संगठन विस्तार

राष्ट्रीय जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा प्रभारी विपिन चौधरी के नेतृत्व में हुई बैठक

राष्ट्रीय जाट महासभा ने की बैठक, किया संगठन विस्तार

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा में राष्ट्रीय जाट महासभा के पदाधिकारियों और समाज के कई लोगों ने एक बैठक का आयोजन किया। यह बैठक राष्ट्रीय जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा प्रभारी विपिन चौधरी और प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप चौधरी के नेतृत्व में आयोजित की गई।

राष्ट्रीय जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा प्रभारी विपिन चौधरी ने बताया कि समाज के विकास, आपसी भाईचारे और आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी को मिलकर निरंतर प्रयास करना चाहिए। समाज को संगठित करने, संगठन का विस्तार करने और नोएडा के अलावा आसपास के क्षेत्रों में संगठन को ज्यादा सक्रिय करने समेत कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा नई टीम के गठन को लेकर भी चर्चा की गई। इस मौके पर विपिन चौधरी, कुलदीप चौधरी, मनदीप चौधरी, डीके सिंह, गौरव चौधरी, मयंक चौधरी, मुकेश चौधरी, कपिल सिरोही, चिराग तोमर और प्रीति तेवतिया समेत कई लोग मौजूद रहे।