स्वगणना शुरू, सांसद और सीईओ ने दर्ज की परिवार की जानकारी

जनगणना कार्य के लिए 2350 प्रगणक और 364 सुपरवाइजर तैनातःइंदु प्रकाश

स्वगणना शुरू, सांसद और सीईओ ने दर्ज की परिवार की जानकारी

तेजस न्यूज संवाददाता

भारत की जनगणना 2027 स्व-गणना पोर्टल पर जाकर नागरिक जनगणना 2027 के तहत अपनी और परिवार की जानकारी ऑन लाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए सोमवार से अभियान शुरू हो गया है। जनगणना टीम सोमवार सुबह सांसद डॉ. महेश शर्मा के आवास और नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करूणेश के पास पहुंचकर स्व-गणना कराते हुए परिवार की जानकारी दर्ज की।

चार्ज अधिकारी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि भारत की जनगणना 2027 स्व-गणना पोर्टल पर जाकर नागरिक जनगणना 2027 के तहत अपनी और परिवार की जानकारी ऑन लाइन दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना एक आसान ऑन लाइन प्रक्रिया है। जिसमें परिवार का मुखिया और कोई सदस्य आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने घर, परिवार और सुविधाओं से जुड़ी जानकारी खुद भर सकता है। स्वगणना की सुविधा 30 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। इसके लिए आम लोग भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर अपने और अपने परिवार की जानकारी ऑन लाइन दर्ज करा सकते हैं। सफलतापूर्वक स्वगणना पूरी होने के बाद स्वगणना पहचान संख्या सुरक्षित रखनी होगी। जिसे प्रगणक के घर आने पर उपलब्ध कराना होगा। नोएडा में जनगणना के क्षेत्रीय कार्य के लिए कुल 2350 प्रगणक और 364 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।

एक दिसंबर से घर-घर जाकर करेंगे जनगणनाःइंदु प्रकाश

चार्ज अधिकारी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि एक दिसंबर से 4 जनवरी तक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। स्व गणना अवधि के दौरान भी यह कार्मिक अपने आवंटित ब्लॉकों में जाकर आम जनमानस को जागरूक करेंगे। इसके लिए नोएडा में विशेष अभियान चलाया जाएगा। नोएडा का उद्देश्य करना है कि क्षेत्र में निवास करने वाला कोई भी व्यक्ति जनगणना से छूटने न पाए और किसी की जानकारी दो बार दर्ज नही हो सके। जनगणना अवधि के दौरान नोएडा में किराये पर रहकर नौकरी, व्यवसाय और अन्य कार्य करने वाले व्यक्तियों की गणना भी नोएडा में ही की जाएगी।