तो गाजियाबाद की एलिवेटेड रोड की पहचान अब बनेगी श्री राम सेतु प्रवेश द्वार

नगर निगम की पहल पर दिल्ली से यूपी गेट के रास्ते गाजियाबाद में प्रवेश करने वाले लोगों का स्वागत भव्य 'श्री राम सेतु' प्रवेश द्वार से किया जाएगा। इसके साथ ही इस मार्ग को धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप देने की दिशा में विशेष कार्य किए जा रहे हैं।

तो गाजियाबाद की एलिवेटेड रोड की पहचान अब बनेगी श्री राम सेतु प्रवेश द्वार

तेजस न्यूज संवाददाता 

गाजियाबाद की एलिवेटेड रोड बनेगी 'श्री राम सेतु' प्रवेश द्वार और रामलला की प्रतिमा होगी आकर्षण का केंद्र

गाजियाबाद। शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली एलिवेटेड रोड को अब नई सांस्कृतिक पहचान मिलने जा रही है। नगर निगम की पहल पर दिल्ली से यूपी गेट के रास्ते गाजियाबाद में प्रवेश करने वाले लोगों का स्वागत भव्य 'श्री राम सेतु' प्रवेश द्वार से किया जाएगा। इसके साथ ही इस मार्ग को धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप देने की दिशा में विशेष कार्य किए जा रहे हैं।

योजना के तहत दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन चालक यूपी गेट से प्रवेश करते ही श्री राम सेतु द्वार से गुजरते हुए राजनगर एक्सटेंशन तक पहुंचेंगे। वहीं, राजनगर एक्सटेंशन से इंदिरापुरम और दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर भगवान रामलला के बाल स्वरूप की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगी।

नगर निगम का कहना है कि इस परियोजना का उद्देश्य गाजियाबाद को एक विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान प्रदान करना, शहर की सुंदरता बढ़ाना और धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करना है। प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले लाखों लोगों को भगवान श्रीराम के दर्शन का अवसर भी मिलेगा।

नगर निगम के अनुसार, आधुनिक आधारभूत ढांचे और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के समन्वय से तैयार की जा रही यह परियोजना गाजियाबाद की नई पहचान बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।