मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर सपा का प्रदर्शन

सपा ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर सपा का प्रदर्शन

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन भी किया।

महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में चुनावी प्रक्रिया को लगातार गंभीर सवाल उठ रहे हैं। लोकतंत्र में चुनाव आयोग की निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। जिस प्रकार चुनाव प्रक्रिया और एसआईआर को लेकर विपक्षी दलों और आम जनता के बीच सवाल खड़े हुए हैं। उन सभी का जवाब चुनाव आयोग को अवश्य देना चाहिए। उनके कार्यकाल में हुए चुनाव एसआईआर प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाना चाहिए। समाजवादी पार्टी मांग करती है कि ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में कराए गए चुनावों और एसआईआर से संबंधित प्रक्रिया की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता और नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।