ससुराल से काम पर निकला युवक 16 दिन से लापता, परिजन परेशान
खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला शेखपुरा निवासी एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। युवक तीन नवंबर को गाजियाबाद के रहीसपुर स्थित अपनी ससुराल से काम पर जाने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। 16 दिन बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने रिश्तेदारियों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन निराशा हाथ लगी।
ससुराल से काम पर निकला युवक 16 दिन से लापता, परिजन परेशान
- पिता ने ससुराल पक्ष पर जानकारी नहीं होने की बात कहने का लगाया आरोप
- कोतवाली में तहरीर देकर बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग की
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के मोहल्ला शेखपुरा निवासी एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। युवक तीन नवंबर को गाजियाबाद के रहीसपुर स्थित अपनी ससुराल से काम पर जाने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। 16 दिन बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने रिश्तेदारियों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन निराशा हाथ लगी।
मोहल्ला शेखपुरा निवासी बल्लू ने बताया कि उसके बेटे रासिद की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। वह पिछले एक साल से रहीसपुर स्थित अपनी ससुराल में रहकर काम कर रहा था। तीन नवंबर को वह रोजाना की तरह काम पर जाने के लिए निकला था। शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। पिता के अनुसार, उन्होंने ससुराल पक्ष से भी बेटे के बारे में जानकारी की, लेकिन वहां से भी कोई संतोषजनक जानकारी नहीं मिल सकी। ससुराल पक्ष ने भी उसके बारे में अनभिज्ञता जताई। बेटे के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं। पिता ने खेकड़ा कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करने और बेटे की सकुशल बरामदगी कराने की मांग की है।